लाइफ स्टाइल

ये पोर्न स्टार होंगे 'बिग बॉस' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान

Arun Mishra
23 Aug 2018 7:17 AM GMT
ये पोर्न स्टार होंगे बिग बॉस के सबसे महंगे कंटेस्टेंट, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान
x
हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ था जिसमें सलमान खान टीचर बनें नजर आ रहे थे।

मुंबई : रिऐलिटी टीवी शो बिग बॉस हर साल अक्टूबर से शुरु होता था लेकिन इस साल यह सितंबर में ही शुरु हो रहा है। इस वजह से फैन्स बिग बॉस 12 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में हिस्सा ले रहे हैं और इस वजह से फैन्स इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुरु से ही इन जोड़ियों के बारे में कई बातें सामने आ रही हैं। अब एक खबर शो में सबसे ज्यादा फीस वाली जोड़ी को लेकर आई है। इस जोड़ी की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटिश पॉर्नस्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड ऐक्ट्रेस माहिका शर्मा शो के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट्स होंगे। इनको 95 लाख रुपये प्रति सप्ताह मिलेंगे। बता दें कि डैनी डी एक अडल्ट प्रॉडक्शन हाउस के मालिक हैं। उनके पास 7 हेलिकॉप्टर और अन्य महंगी गाड़ियां और बंगले हैं।

सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्शल रिऐलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 जल्द ही आने वाला है और इसके मेकर्स इसे चटपटा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ था जिसमें सलमान खान टीचर बनें नजर आ रहे थे।

बता दें, डैनी और माहिका अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म 'द मॉर्डन कल्चर' में माहिका की जोड़ी पोर्न स्टार डैनी डी के साथ जमने वाली है। दोनों ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स भी होंगे। फिल्म की घोषणा करते हुए माहिका ने कहा- "मैं 'द मॉर्डन कल्चर' में गीता का किरदार निभा रही हूं। फिल्म की कहानी गीता नामक टिपिकल भारतीय लड़की पर आधारित होगी, जिसे लॉस एंजिलिस के हिसाब से ढलने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे ही वह अपने प्यार के साथ भारत लौटती है, वैसे ही डैनी को भारतीय संस्कृति को समझने में मुश्किलें आती हैं।"

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story