- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नेहा कक्कड़ के छोटे कद...
नेहा कक्कड़ के छोटे कद का कॉमेडियन ने उड़ाया मजाक, सिंगर ने लगाई क्लास
हाल ही में एक कॉमेडी शो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पर एक कॉमेडी सीन क्रिएट किया गया. शो के इस सीन से नाराज नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शो मेकर्स को जमकर लताड़ लगाई है.
नेहा ने शो के वीडियो पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वे इस तरह की नेगेटिव वातावरण में नहीं रह सकती हैं. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाएं. नेहा ने फैंस के सपोर्ट के लिए भी आभार जताया है. उन्होंने कहा कि वे कल दुखी थीं लेकिन आज नहीं हैं.
View this post on InstagramA post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
शो में नेहा की हाइट और टैलेंट की उड़ाई खिल्ली
दरअसल, सोनी मैक्स पर प्रसारित डॉ. प्राण लेले शो में डॉक्टर बनें कॉमेडियन कीकू शारदा और नर्स बनें गौरव गेरा एक छोटे कद की लड़की का मजाक उड़ाते हैं. वह लड़की खुद को नेहा शक्कर बताती है. लड़की किसी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई है और बात-बात पर सेल्फीज लिए जा रही है. शो में कीकू और गौरव मिलकर 'नेहा शक्कर' का मजाक उड़ाते हैं. शो में कीकू ना सिर्फ उनके चेहरा या कद का बल्कि उनके टैलेंट का भी मजाक उड़ाते नजर आए.
भाई टोनी कक्कड़ ने भी कही ये बात
इस वीडियो के बाद टोनी कक्कड़ ने शो मेकर्स की क्लास लगाते हुए कहा, 'एक छोटे से शहर की लड़की, जिसने खुद के दम पर जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया उसे ऐसी इज्जत देते हैं. छोटे कद की होने की वजह से मेरी बहन ने पहले ही बहुत कुछ सहा है. क्या आपको पता भी है कि जब किसी इंसान के बॉडी साइज या शेप का इस तरह मजाक उड़ाते हैं तो उसपर क्या गुजरती होगी. भगवान की बनाई रचना पर कब मजाक उड़ाना बंद करेंगे'.
View this post on InstagramA post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar) on
'और बस इतना ही नहीं आपने तो उसके टैलेंट का भी मजाक उड़ाया. टैलेंट के बारे में गलत बातें बोलकर क्या आप उसके करियर को खराब नहीं कर रहे हैं? जिन्हें संगीत का ज्यादा ज्ञान नहीं हैं उन्हें तो आपकी बातों पर भरोसा हो जाएगा, क्योंकि आप एक बड़े नेशनल टीवी चैनल हो. सच तो यह है कि कोई भी नंबर 1 ऐसे ही नहीं बन जात, उस देश में जहां 1.3 बिलियन पॉपुलेशन है'.