लाइफ स्टाइल

'पवित्र रिश्ता' फेम ऋत्विक और आशा नेगी के रिलेशनशिप का हुआ ब्रेकअप?

Arun Mishra
16 April 2020 5:11 AM GMT
पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक और आशा नेगी के रिलेशनशिप का हुआ ब्रेकअप?
x
साल 2013 में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया

'पवित्र रिश्ता' फेम कपल ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल्स के दौरान हुई थी। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक सोर्स ने खबर को कंफर्म करते हुए कहा है कि दोनों अब साथ नहीं है और इसकी जानकारी उनके दोस्तों और परिवार वालों को पहले से ही है।

वह आगे कहते हैं कि ऋत्विक और आशा के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। एक महीने से ज्यादा हो चुका है और इस बारे में उनके दोस्तों को जानकारी है। बताया जा रहा है कि ऋत्विक, आशा नेगी के साथ रहते थे। और अब उन्हें वह घर छोड़ दिया है। दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया।

पिछले साल 2019 में रिपोर्ट्स आ रही थीं कि ऋत्विक और आशा दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में इन्होंने इस खबर को अफवाह बताया। और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आपको बता दें कि आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ छह साल रहे।

साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए सीजन 6' में नजर आए। और इन्होंने ट्रोफी भी अपने नाम की।

आशा और ऋत्विक काफी लंबे समय से टीवी सीरियल्स से दूर हैं। वहीं, ऋत्विक आजकल रिएलिटी शो होस्ट करने में व्यस्त हैं तो आशा हाल ही में शरमन जोशी संग एक वेब-सीरीज में नजर आई थीं।

Next Story