लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस संकट में डटी रहने वाली चार महिलाओं की कहानी की शेयर, दिए 1 लाख डॉलर

Arun Mishra
9 April 2020 4:13 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस संकट में डटी रहने वाली चार महिलाओं की कहानी की शेयर, दिए 1 लाख डॉलर
x
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर फंड के साथ कई जगह योगदान दिया है। अब वह महिलाओं की मदद के लिए आगे आई हैं।

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान दिहाड़ी मजदूर और बाकि लोगों की मदद के लिए लोग पीएम केयर फंड में अपना योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी के इस अपील में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना योगदान दिया है। अब वह महिलाओं की मदद के लिए आगे आई हैं। प्रियंका ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी वह उन चार महिलाओं को 1 लाख डॉलर देंगी कोरोना वायरस के चलते समाज में बेहतरी का काम कर रही हैं। अब प्रियंका ने उन चार महिलाओं के नाम की घोषणा कर दी है।

प्रियंका ने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम चैट करके उन चार महिलाओं के नाम और कहानी सुनाई है। प्रियंका ने लाइव की शुरूआत में कहा। दुनिया का यह सबसे क्रेजी समय है। मुझे एहसास हुआ कि मैं समय की पाबंध हो गई हूं। मैं 3 बजे लाइव आने वाली थी और मैंने 3 बजे ही यह शुरू भी कर दिया।

चार महिलाओं के नाम बताते हुए प्रियंका ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ऐसी अविश्वसनीय महिलाओं को नॉमिनेट करने के लिए आप सभी को धन्यवाद जो दूसरों की मदद करने के लिए आज की चुनौतियों से ऊपर उठ रही हैं। इस हफ्ते में उन चार महिलाओं के बारे में बताउंगी जो अलग जाकर बेहतरीन काम कर रही हैं।



प्रियंका ने आगे लिखा- सभी लोग मिलिए एमिली से। ईआरआरएन में हर रोज काम करने वाले, जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। साथ ही अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उनसे दूर रहती हैं। जो, यह रोगियों की देखभाल और उनका साथ देने के लिए लॉंग टर्म केयर फेसिलिटी में काम करती हैं। जया, यह अपना समय और पैसा दोनों ही उन लोगों को डोनेट करती हैं ताकि एन95 मास्क दे सकें जो इस महामारी में आगे आकर काम कर रहे हैं। जैनी, स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपनी #FeedingHeroes पहल शुरू करने के लिए धन्यवाद। हम आपकी सराहना करते हैं। बहुत प्यार।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पीएम केयर फंड, गूंज और फीडिंग अमेरिका में योगदान दिया है ताकि इस वायरस से प्रभावित लोगों की मदद हो सके।

Next Story