लाइफ स्टाइल

Rakhi Sawant: अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने की थी शिकायत

Special Coverage Desk Editor
19 Jan 2023 11:06 AM GMT
Rakhi Sawant: अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने की थी शिकायत
x
Rakhi Sawant: शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। शर्लिन चोपड़ा ने भी ट्विटर के जरिये इस बात की जानकारी दी।

Rakhi Sawant: Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant को मुंबई की अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। शर्लिन चोपड़ा द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत के बाद पुलिस राखी को पुलिस स्टेशन लेकर आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।'

जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। राखी सावंत ने नए साल पर सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने साल 2022 में ही शादी रचा ली थी मगर इसे लोगों से छिपाकर रखा था। इतना ही नहीं राखी ने आदिल दुर्रानी संग निकाह के बाद मुस्लिम धर्म भी अपना लिया है और अपना नाम फातिमा रखा है।

राखी सावंत हाल ही में बुर्का पहनकर अपनी मां से मिलने अस्पताल भी गई थीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। राखी भगवा रंग के हिजाब में भी वीडियो शेयर कर चुकी हैं। राखी सावंत ने एक वीडियो में ये भी बताया कि उनकी शादी को सलमान खान ने बचाया है। राखी ने कहा कि सलमान खान उन्हें अपनी बहन मानते हैं और खुद उन्होंने अपने जीजा आदिल को कॉल करके समझाया है। जिसके बाद अब सब ठीक है, राखी का कहना था कि आदिल नहीं चाहते थे कि इस शादी के बारे में किसी को पता चले। राखी ने अपने निकाह की तस्वीरें और वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। जिनमें वह आदिल के साथ गले में माला डाले दिख रही हैं।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story