
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सोनू निगम और पवन सिंह...
सोनू निगम और पवन सिंह का छठ गीत 'जय छठी मईया' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

छठ का पवित्र त्योहार आने वाला है। यूपी और बिहार के निवासियों ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका उत्साह आम लोगों के साथ गीतों में भी दिखने को मिल रहा है। इस बार पवन सिंह और सोनू निगम दोनों ने मिलकर छठ के लिए एक गीत गाया है। ये गाना यू-ट्यूब पर रिलीज हो गया है और लोगों के बीच जमकर लोकप्रिय हो रहा है।
इस गीत के बोल हैं 'जय छठी मैय्या'। पवन सिंह और सोनू निगम के अलावा खुशबू जैन ने भी इस गीत के लिए आवाज दी है। बिलीव म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर इसको रिलीज किया गया है।
अपने इस गीत के रिलीज से पहले पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'जय हो छठी मईया!! कल सुबह आई बिलीव म्यूजिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से पहला छठ गीत वीडियो आ रहा है। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद बना रहे'। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। उनकी अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो भोजपुरी इंडस्ट्री के शीर्ष अभिनेता भी हैं।
