लाइफ स्टाइल

सोनू निगम ने यूट्यूब लाइव में दी जानकारी, वाजिद खान की मां भी हैं कोरोना पॉजिटिव

Shiv Kumar Mishra
1 Jun 2020 3:54 PM GMT
सोनू निगम ने यूट्यूब लाइव में दी जानकारी, वाजिद खान की मां भी हैं कोरोना पॉजिटिव
x

बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद हमेशा के लिए टूट गई। साजिद के भाई वाजिद खान का निधन हो गया। किडनी की समस्या से जूझ रहे वाजिद खान कोरोना पॉजिटिव भी थे। अब सोनू निगम ने यूट्यूब लाइव के दौरान जानकारी दी कि साजिद--वाजिद की मां रजिया खान भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

सोनू निगम ने लाइव के दौरान जानकारी दी कि वाजिद खान इलाज के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, उनकी मां भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वो मुंबई के चेम्बूर में मौजूद सुराणा सेठिया अस्पताल में भर्ती हैं। इसी अस्पताल में वाजिद खान भी एडमिट थे। सोनू निगम ने बताया कि वाजिद अलग वार्ड में थे और मां अलग वार्ड में। दोनों एक दूसरे से मिल भी नहीं पाते थे। साजिद भी भाई वाजिद से नहीं मिल पाते थे।

वाइफ ने डोनेट की थी वाजिद को किडनी

सोनू निगम ने बताया कि वाजिद खान की डायबिटीज की वजह से दोनों किडनियां खराब हो गई थीं, जिसके बाद वाजिद की वाइफ ने उन्हें एक किडनी डोनेट की थी।

Next Story