मनोरंजन

स्वरा भास्कर बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, शेयर की तस्वीरें बताया क्या है बेटी का नाम!

Shiv Kumar Mishra
25 Sept 2023 8:14 PM IST
स्वरा भास्कर बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, शेयर की तस्वीरें बताया क्या है बेटी का नाम!
x
स्वरा ने 23 सितंबर को नन्ही परी को जन्म दिया.

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर मां बन गयी है. स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने अपने पहले बच्चे (Baby Girl) का स्वागत किया। स्वरा ने 23 सितंबर को अपनी नन्ही परी को जन्म दिया। सोमवार को स्वरा ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी साझा की।

स्वरा ने अपनी बेटी यानी राबिया का नाम साझा करते हुए लिखा, "ने कैप्शन में लिखा, एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है 🤗✨।''


Next Story