लाइफ स्टाइल

BJP सांसद रूपा गांगुली का आरोप, सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम से हो रही है छेड़छाड़, CBI जांच में देरी क्यों?

Arun Mishra
26 Jun 2020 2:17 PM GMT
BJP सांसद रूपा गांगुली का आरोप, सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम से हो रही है छेड़छाड़, CBI जांच में देरी क्यों?
x
रूपा ने आरोप लगाया है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश में दिवंगत अभिनेता के अकाउंट से पोस्ट हटाए जा रहे हैं।

मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उनके अनुसार, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट को कोई संचालित कर रहा है। रूपा ने आगे आरोप लगाया है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश में दिवंगत अभिनेता के अकाउंट से पोस्ट हटाए जा रहे हैं।

रूपा ने ट्विटर पर साझा एक वीडियो में यह आरोप लगाए हैं। वह कह रही हैं, "क्या डिलीट हो रहा है, क्या एड हो रहा है, किसी को नहीं पता, ये कैसे हो सकता है? कोई उसका अकाउंट ऑपरेट कर रहा है, पुलिस या कोई और? उसका इंस्टाग्राम अकाउंट ऑपरेट हो रहा है कैसे, मुझे पहले सुनने को मिला था, यकीन नहीं हुआ था, मैंने स्क्रीनशॉट्स जुगाड़ किए, और मैंने खुद भी लिया, ये कैसे हो सकता है? सीबीआई जांच कब होगी? जितने सबूत हैं सब खत्म हो जाएंगे उसके बाद?"



उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग किया। रूपा गांगुली ने और भी कई ट्वीट्स किए हैं और सुशांत के निधन पर सीबीआई जांच की मांग की है।




Next Story