Archived

गुजरात चुनाव Live: सीएम विजय रुपाणी ने डाला वोट, अहमद पटेल बोले- कांग्रेस 110 सीटों पर करेगी कब्ज़ा

Arun Mishra
9 Dec 2017 11:45 AM IST
गुजरात चुनाव Live: सीएम विजय रुपाणी ने डाला वोट, अहमद पटेल बोले- कांग्रेस 110 सीटों पर करेगी कब्ज़ा
x
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है, इस चरण में 977 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 89 सीटों पर 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। गुजरात के कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात क्षेत्र के 89 सीटों के लिए मतदान डाले जा रहे हैं। जिसमें 19 जिलों के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र हैं।

कुल 24,689 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,12,31,652 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाताओं में 1,11,05,933 पुरुष 1,01,25,472 महिलाएं शामिल हैं। 247 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। पहले चरण के मतदान के लिए गुरुवार शाम को ही चुनाव प्रचार थम गया था।

इस चरण में 977 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक 27 उम्मीदवार सौराष्ट्र की जामनगर ग्रामीण सीट पर है। जबकि भरूच जिले के झगड़िया और नवसारी जिले के गांडवी में केवल 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण के लिए निर्वाचन आयोग 27,158 ईवीएम का इस्तेमाल करेगा। जिसमें वीवीपीएटी (VVPAT) लगे होंगे।

इन 89 सीटों में बीजेपी के पास पिछले विधानसभा में 67 सीटें और कांग्रेस के पास 16 सीटें थीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) और जनता दल (युनाइटेड) के पास क्रमश: एक-एक सीट आई थी, जबकि स्वतंत्र उम्मीदवार दो सीटों पर विजयी हुए थे।

सबसे जबरदस्त मुकाबला पश्चिम राजकोट में देखने को मिलेगा। जहां से मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपानी जीत कर आए थे। उनको इसबार कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु चुनौती दे रहे हैं। वह राजकोट पूरब से मौजूदा विधायक हैं। एक और मौजूदा काग्रेस विधायक परेश धनानी को अमरेली में पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में लाठी से भाजपा विधायक चुनौती दे रहे हैं।

Live Updates -








Next Story