
अब भाजपा ने गुजरात में 9 लोकसभा और 2 राज्यसभा की सीट हारी, जानिये क्या है मामला

गुजरात चुनाव का इतिहास
25 सीटों पर नोटा ने बिगाड़ा खेल, 14 पर भाजपा हारी, 11 पर कांग्रेस
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के विश्लेषण से रोचक तथ्य सामने आ रहे हैं। सबसे अहम रोचक तथ्य नोटा से जुड़ा हुआ है। नोटा के कारण गुजरात की 182 सीटों में से 25 सीटों का परिणाम प्रभावित हुआ है। भाजपा ने नोटा के कारण 14 सीटें गंवा दीं जबकि कांग्रेस को भी 11 सीटों का नुक्सान हुआ है।
माना जा रहा है कि भाजपा से नाराज चल रहे वोटरों ने पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की बजाय नोटा का बटन दबा दिया जिससे भाजपा के उम्मीदवार चुनाव हार गए। भाजपा जिन सीटों पर 4000 से ज्यादा मतों से भी हारी है वहां पर नोटा की संख्या भाजपा की हार के अंतर से ज्यादा रही है। यही स्थिति कांग्रेस के साथ भी हुई है। कांग्रेस भी 11 ऐसी सीटों पर चुनाव हार गई जहां पर उसकी हार के अंतर से ज्यादा संख्या नोटा की है।
भाजपा छोटा उदयपुर, दांगस, देवदर, दसादा, धनेसा, जमजोधपुर, कपारदा, मानसा, मोदासा, मोरबा, सौजित्रा, तलाजा, वांकानेर और लूनावाड़ा सीटों पर नोटा के कारण हारी है जबकि कांग्रेस वीजापुर, हिम्मतनगर, ढोलका, राजकोट (ग्रामीण), पोरबंदर, बोतड़, गोधरा, उमरेठ, फतेहपुरा, दभोई और वागरा सीटों पर नोटा के कारण हार गई।
इन सीटों पर नोटा से हारी कांग्रेस
