Archived

BJP को महिला विरोधी बताने पर सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब!

Arun Mishra
14 Oct 2017 5:50 PM IST
BJP को महिला विरोधी बताने पर सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब!
x
File Photo
सुषमा ने कहा कि विरोधी बीजेपी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन इसी पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री, 4 महिला गवर्नर और 6 कैबिनेट मिनिस्टर दी हैं।
अहमदाबाद : गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोड़े पर हैं। इसी कड़ी में आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए जोरदार हमला किया है।
अहमदाबाद के 'महिला टाउन हॉल' में आयोजित एक कार्यक्रम में सुषमा स्वराज ने कहा कि विरोधी बीजेपी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन इसी पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री, 4 महिला गवर्नर और 6 कैबिनेट मिनिस्टर दी हैं।

सुषमा स्वराज ने कहा कि हमारी सरकार से पहले कभी कोई महिला सीसीएस (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी) की सदस्य नहीं रही। बीजेपी की सरकार में इस कमिटी में 5 में से 2 सदस्य महिलाएं हैं। गौरतलब है कि सीसीएस कमिटी में प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री होते हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और बीजेपी को महिला विरोधी बताते हुए तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि इनकी की सोच है कि जब तक महिला चुप रहें, कुछ ना बोले तक तक ठीक है। जैसे ही महिला ने मुंह खोला उसको चुप कराओ। इनका मुख्य संगठन RSS है। कितनी महिलाएं हैं उसमें ? कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में? मैंने तो नहीं देखा।'
Next Story