गुजरात

ऐतिहासिक साबरमती नदी के सफाई अभियान में लगे गुजरात के सीएम विजय रुपाणी

Sujeet Kumar Gupta
6 Jun 2019 10:15 AM GMT
ऐतिहासिक साबरमती नदी के सफाई अभियान में लगे गुजरात के सीएम विजय रुपाणी
x
'स्वच्छ साबरमती महा अभियान' की शुरुआत मुख्यमंत्री विजय रूपाणी द्वारा ऐतिहासिक साबरमती नदी के पास नदी तट से की गयी।

अहमदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को प्रदूषित साबरमती नदी को साफ करने का एक अभियान शुरू किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय जल गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत साबरमती नदी को देश की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक गिना जाता है। 'स्वच्छ साबरमती महा अभियान' की शुरुआत मुख्यमंत्री विजय रूपाणी द्वारा ऐतिहासिक साबरमती नदी के पास नदी तट से की गयी। यह अभियान नौ जून तक चलेगा। आपको बतादें कि जब महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से 1915 में लौटने के बाद अपने आश्रम की स्थापना साबरमती नदी के तट पर की थी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर अहमदाबाद में दुफनाला और वासना बैराज के बीच स्वच्छता अभियान में हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने भी नदी तल के एक हिस्से को साफ करने में भी हिस्सा लिया। विजय रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा, ''विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमने साबरमती स्वच्छता अभियान शुरू किया है। साबरमती एक ऐतिहासिक नदी है और ऐसा अभियान कई वर्षों में पहली बार शुरू किया गया है। अहमदाबाद नगर निगम की पहल के चलते स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग बाहर आये हैं।''

रुपाणी का कहा था कि अभियान के दौरान नदी तट को प्रदूषकों से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''साबरमती नदी मानसून के बाद एक साफ नदी के तौर पर बहेगी।'' उन्होंने साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे अभियान में स्वैच्छिक तौर पर हिस्सा लें। जैविक ऑक्सीजन की मांग पर आधारित सीपीसीबी के अध्ययन के अनुसार साबरमती सबसे प्रदूषित नदियों में शामिल है। यह नदी गुजरात में तीन सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story