
गुजरात
गुजरात हादसा: 60 से ज्यादा शव बरामद, जिसमें बच्चे, महिला और वृद्ध ज्यादा हैं: भाजपा सांसद मोहन कुंडरिया, मोरबी
Shiv Kumar Mishra
30 Oct 2022 9:52 PM IST

x
मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर राजकोट से भाजपा सांसद मोहन कुंडरिया ने मोरबी मे कहा कि हम घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। बचाव कार्य जारी है। अभी तक 60 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं। जिसमें बच्चे, महिला और वृद्ध ज्यादा हैं।
इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा ने भी कहा कि घटना में 60 लोगों की मृत्यु हुई है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जल्द यहां पहुंच रहे हैं।
हालांकि अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।
Next Story