गुजरात

Gujarat Exit Polls 2022: गुजरात में बीजेपी ने फिर मारी बाजी! एग्जिट पोल में लगातार 7वीं बार सरकार बनाने का दावा

Shiv Kumar Mishra
5 Dec 2022 3:03 PM GMT
Gujarat Exit Polls 2022: गुजरात में बीजेपी ने फिर मारी बाजी! एग्जिट पोल में लगातार 7वीं बार सरकार बनाने का दावा
x
पांच प्रमुख एग्जिट पोल में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है।

Gujarat Exit Polls 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार भाजपा की सरकार! एग्जिट पोल में गुजरात के 'रण' भाजपा बाजी मारती दिख रही है। अनुमानों के मुताबिक, भाजपा लगातार 7वीं बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पांच प्रमुख एग्जिट पोल में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस इस बार भी प्रमुख विपक्षी दल के रूप में विधानसभा में बैठेगी जबकि आम आदमी पार्टी गुजरात में दिल्ली और पंजाब वाला जादू नहीं दोहरा पाई है।

न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या का विश्लेषण पिछले सभी बड़े चुनावों में सच साबित हुआ है। देश के बड़े-बड़े राजनीतिक पंडित न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या के सर्वे को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी मानते हैं।

चार प्रमुख एग्जिट पोल क्या कहते हैं….

1- टीवी9 एग्जिट पोल…

टीवी9 ने गुजरात पोल में भाजपा को 125-130 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को दूसरे नंबर पर कांग्रेस को रखा गया है। कांग्रेस को टीवी9 के एग्जिट पोल में 40-50 सीटें मिलती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को 03-05 सीटें जबकि अन्य को 03 से 07 सीटें मिलती दिख रही हैं।

2- सी-वोटर एग्जिट पोल…

सी-वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 81-83 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को दूसरे नंबर पर कांग्रेस को रखा गया है। कांग्रेस को सी-वोटर के एग्जिट पोल में 18-30 सीटें मिलती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को 05-10 सीटें जबकि अन्य को 00 से 06 सीटें मिलती दिख रही हैं।

3- जन की बात एग्जिट पोल…

जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को 117-140 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को दूसरे नंबर पर कांग्रेस को रखा गया है। कांग्रेस को जन की बात के एग्जिट पोल में 34-51 सीटें मिलती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को 06-13 सीटें मिलती दिख रही हैं।

4- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल…

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 131-151 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को दूसरे नंबर पर कांग्रेस को रखा गया है। कांग्रेस को 16-30 सीटें मिलती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को 09-21 सीटें मिलती दिख रही हैं।



Next Story