Archived

मां की कही हुई बात में आज भी अड़े है ये नेता, 6 बार चुनाव जीत चुके है लेकिन खर्चा सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान

आनंद शुक्ल
5 Dec 2017 2:27 PM IST
मां की कही हुई बात में आज भी अड़े है ये नेता, 6 बार चुनाव जीत चुके है लेकिन खर्चा सुनकर हो जाएंगे आप भी हैरान
x
जहां चुनाव प्रचार में जीत के लिए प्रत्याशी हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं, वहीं एक उम्मीदवार ऐसा भी है जो जूनागढ़ से छह बार विधायक रह चुका है। और सातवीं बार फिर से चुनाव मैदान में है।

नई दिल्ली: जहां चुनाव प्रचार में जीत के लिए प्रत्याशी हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं, वहीं एक उम्मीदवार ऐसा भी है जो जूनागढ़ से छह बार विधायक रह चुका है। और सातवीं बार फिर से चुनाव मैदान में है। महेंद्र लाल मशरु ऐसे प्रत्याशी है जिन्हें चुनाव में किसी तरह के खर्च की जरुरत नहीं पड़ती, और वोटों के लिए वे किसी तरह के हथकंडे अपनाते हैं। जानकारी के अनुसार, वे पैदल ही सादगी से लोगों से मिलते हैं। मशरु को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। वे न तो सैलरी लेते हैं, इतना ही नहीं उन्होंने ये भी ऐलान कर दिया है कि वे पेंशन भी नहीं लेंगे। महेंद्र के पास खुद का कोई वाहन नहीं है। विधायक निवास से विधानसभा तक विधायकों के आने-जाने के लिए राज्य सरकार जो बस चलाती है वे उसी का सहारा लेते हैं।

मशरु तीन दशक बैंक में भी नौकरी कर चुके हैं। इससे उन्हें जो भी फंड व ग्रेच्युटी मिली, वे उसी से जीवन-यापन करते हैं। सादगी से रहने वाले मशरु ने शादी भी नहीं की। वे सिर्फ एक कमरे में रहते हैं। मशरु कहते हैं कि जब मैं पहली बार चुनाव जीता तब मां ने कहा कि यदि जनता की सेवा करनी है तो किसी भी तरह की सरकारी सुविधा को मत लेना। वे बताते हैं कि मां के कह शब्द आज भी उन्हें याद हैं।
हर साल कार्तिक पूर्णिमा तक जूनागढ़ में गिरनार पहाड़ी की परिक्रमा होती है। उस समय लोग रास्ते में पानी की बोतलें, सामान और कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं। हर साल मशरु हाथों में थैला लेकर परिक्रमा मार्ग आते हैं और कचरा बिनते हैं। यह काम करते हुए उनके चेहरे में जरा सी भी झिझक नहीं होती कि वे एक विधायक हैं। मशरु साल 1990 से चुनाव लड़ रहे। साल 1995 में वे बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े। इस चुनाव में उन्होंने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से हराया कि सभी की जमानत जब्त हो गई।
गुजरात के इतिहास में पहली बार एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ऐसा किया था। बाद ने बीजेपी में शामिल हो गए और साल 1998 से लेकर 2012 तक सभी चुनाव भाजपा के बैनर तले ही लड़े और जीते। जूनागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गुजरात विधानसभा में सीट नंबर 86 है। गुजरात के जूनागढ़ जिले की यह निर्वाचन सीट अनारक्षित है। भाजपा के मशरू महेंद्रभाई वर्तमान विधायक हैं। इन्होंने 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भीखाभाई गालाभाई को 13796 वोटों से हराया था। जूनागढ़ शहर गुजरात का सातवां सबसे बढ़ा शहर है। जूनागढ़ में 194196 कुल पंजीकृत मतदाता जबकि 100050 पुरुष मतदाता और 94146 महिला मतदाता हैं। वर्ष 1998 से भाजपा लगातार यह जीतती आ रही है।

Next Story