

दिसंबर के महीने में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबित चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक की ड्यूटी पर तैनात आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को हटा दिया है। दरअसल, आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने अपनी ड्यूटी के बारे में जानकारी तस्वीरें के जरिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी, गौररतलब है कि आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया।
चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार अभिषेक सिंह ने जनरल ऑब्जर्वर के रूप में अपनी पोस्टिंग साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया और अपनी आधिकारिक स्थिति को पब्लिसिटी स्टंट के रूप में इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अभिषेक सिंह को अगले महीने गुजरात चुनाव से पहले अहमदाबाद में बापूनगर और असरवा विधानसभा जिलों के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
सोशल मीडिया बना जी का जंगाल
इससे पहले आईएएस अधिकारी अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में उन्होंने ज्वाइन किया है। वैसे देखा जाएं तो अभिषेक सिंह की जिंदगी किसी फिल्मी से कम भी नहीं है। 22 अगस्त 1990 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे अभिषेक सिंह आईएएस के अलावा मॉडलिंग भी करते हैं। अभिषेक सिंह की पत्नी का नाम दुर्गा शक्ति नागपाल जो फिलहाल भारत सरकार के एक मंत्रालय में काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक सिंह का आईएएस बनने और देश की सेवा करने का सपना था। 32 वर्षीय अभिषेकस सिहं ने साल 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन यानी 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
आपको बता दें कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगा रखा है। आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने भारतीय टेलीविजन धारावाहिक और लघु फिल्म, चार पंडारा में भी काम किया है। IAS अधिकारी सिंह ने बी प्राक के गाने "दिल तोड़ के" में भी अभिनय किया है।