
राहुल का बड़ा हमला, मोदी और शाह को बताई ये बड़ी चौकानें वाली बात, देखें वीडियो

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल की कड़ी आलोचना की। कहा कि भरूच में किसान दबा हुआ है। वह रो रहा है। यहां गरीबों से बिजली पानी लेकर उद्योगपतियों को दे दिया जाता है। बाद में उनसे कुछ हासिल नहीं होता। यह है मोदी जी का गुजरात मॉडल। राहुल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन दिनों के लिए गुजरात दौरे पर हैं।
भरूच के जंबुसर में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने टाटा नैनो के लिए 33 हजार करोड़ का लोन दिया। लेकिन वह कार कहीं नहीं दिखती है। गरीबों से बिजली-पानी लो, उद्योगपतियों को दी। फिर उनसे कुछ नहीं मिलता। राज्य के 90 फीसद कॉलेज उद्योगपतियों के पास हैं। गरीब लोग वहां की महंगी फीस का खर्च नहीं उठा सकते हैं। यह है नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल। पूरे गुजरात में पानी की समस्या है, जिसके कारण किसान पानी का संकट झेल रहे हैं।
राहुल ने कहा कि भरूच रैली में राहुल गांधी बोले, नोटबंदी और GST ने व्यापार बर्बाद किया। गुजरात में बीजेपी को करंट लगने वाला है। पूरे गुजरात का किसान रो रहा है, लेकिन देश का चौकीदार कहाँ है। क्यों किसान की बात नहीं सुनी जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारी लड़ाई चीन से है। जो बनता है- बिकता है। उसके पीछे मेड इन गुजरात या मेड इन इंडिया नहीं बल्कि मेड इन चाइना दिखेगा। जब सेल्फी लेते हैं। कैमरे का बटन दबाते हैं, तो चीन के एक युवा को रोजगार दिया। हिंदुस्तान या गुजरात के युवा को नहीं बल्कि चीनी युवक को रोजगार मिलता है। चीन में रोज 50 हजार लोगों को रोजगार मिलता है। जबकि भारत में 450 लोगों को रोजगार मिलता है।