गुजरात

गुजरात में 8 MLA खोकर नींद से जागी कांग्रेस, अब बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चा

Shiv Kumar Mishra
6 Jun 2020 8:51 AM GMT
गुजरात में  8 MLA खोकर नींद से जागी कांग्रेस, अब बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चा
x

गुजरात में कांग्रेस को अपना किला दरकता दिखाई दे रहा है। दरअसल मार्च माह से लेकर अब तक पार्टी के आठ विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। अब जब राज्यसभा चुनाव नजदीक हैं, तो कांग्रेस नींद से जागी है और उसने अपने बाकी 65 विधायकों को अलग अलग जगह के रिजॉर्ट में ठहराया है।

इसके साथ ही पार्टी ने इन विधायकों की जिम्मेदारी पार्टी के बड़े नेताओं को सौंपी है। राज्य के उत्तर जोन के 21 विधायकों को पार्टी ने अंबाजी रिजॉर्ट में ठहराया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुट गई है। वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस विधायक अपने नेतृत्व से खुश नहीं हैं और इसी के चलते पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं

Next Story