Archived

VIDEO: क्या आपने राहुल गांधी को डांस करते हुए देखा? वीडियो हुआ वायरल

Vikas Kumar
11 Oct 2017 6:04 PM IST
VIDEO: क्या आपने राहुल गांधी को डांस करते हुए देखा? वीडियो हुआ वायरल
x
क्या आपने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को डांस करते हुए देखा है, अगर नहीं तो यह देखें। राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल...

गुजरात : क्या आपने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को डांस करते हुए देखा है, अगर नहीं तो यह देखें। राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअशल मंगलवार को गुजरात दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी आदिवासियों के साथ डांस करते नजर आए। राहुल गांधी गुजरात के छोटा उदयपुर में थे। जहां उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के शुरू होते ही राहुल खुद को रोक नहीं पाए और आदिवासियों के बीच पहुंच गए। और उन्होंने आदिवासियों के साथ तिमली डांस पर जमकर थिरके। इस दौरान वो उनके साथ करीब 2 से 3 मिनट तक डांस करते नजर आए। वह ड्रम की ताल पर नाचते नजर आए।

जिसके बाद राहुल गांधी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में राहुल गांधी का यह डांस आगामी चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की रणनीति माना जा रहा है।

इससे पहले राहुल गांधी ने आरएसएस की शाखा में महिलाओं की भागिदारी पर टिप्पणी की थी जिसके बाद गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने उन्हें शब्द वापस लेने और महिलाओं से माफी मांगने को कहा। दरअसल राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था, 'RSS में कितनी महिलाएं हैं। कभी शाखा में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखा है? मैंने तो नहीं देखा।'


Next Story