Archived

फरीदाबाद : आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, 8 घायल

Arun Mishra
18 Sep 2017 6:33 AM GMT
फरीदाबाद : आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, 8 घायल
x
घटना फरीदाबाद के पलवली गांव की है। देर रात कुछ बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गोलियों से भून डाला। हमले में आठ लोग घायल भी हुए हैं।
नई दिल्ली : एक बार फिर हरियाणा में अपराधियों ने दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले में आठ लोग घायल भी हुए हैं

घटना फरीदाबाद के पलवली गांव की है। देर रात कुछ बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गोलियों से भून डाला। हमले में आठ लोग घायल भी हुए हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक, सभी लोग घर के पास एक दुकान पर खड़े थे। तभी कुछ बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। परिवार के बाकी सदस्यों ने इलाके के सरपंच पर हत्या का आरोप लगाया है।

फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और इलाके की विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 27 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर दोषियों को सख्त सजा की बात कर रहे हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
Next Story