हरियाणा

हरियाणा: हिसार में तेज रफ्तार कार ने पुल पर सो रहे मजदूरों को कुचला, 5 की मौत 9 घायल

Special Coverage News
21 Nov 2018 6:32 AM GMT
हरियाणा: हिसार में तेज रफ्तार कार ने पुल पर सो रहे मजदूरों को कुचला, 5 की मौत 9 घायल
x
इस सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है और नौ अन्य घायल हो गए हैं।

हरियाणा के हिसार में सड़क पर सो रहे मजदूरों को तेजरफ्तार कार ने कुचल दिया है। इस सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है और नौ अन्य घायल हो गए हैं।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पुल पर सड़क बनाने का काम चल रहा था। मजदूरों ने सुबह जल्दी काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान तेज रफ्तार आई 20 कार ने संतुलन खो दिया और पांच मजदूरों को कुचल दिया जो पुल पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पांचों मजदूरों की मौत घटनास्थल पर हो गई।

भारद्वाज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क हादसे में मरने वाले मजदूरों की पहचान भूषण, शंकर, गोवरधन, विकास, सतन कुमार के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी मजूदर हिसार में बने एक पुल पर सो रहे थे और बुधवार सुबह करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार ने सभी मजदूरों को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।



पुलिस ने हादसे में घायल नौ अन्य मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा इस हादसे के बाद तेज रफ्तार कार ने एक अन्य कार को टक्कर मारी जिसके बाद वो कार पुल से नीचे गिर गई। इस कार में सवार ड्राइवर घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से कार चलाने वाला कार का ड्राइवर भी घायल हो गया है।

Next Story