चंडीगढ़

आईएनएलडी ने जारी की हरियाणा में उम्मीदवारों की पहली सूची

Special Coverage News
17 April 2019 1:17 PM GMT
आईएनएलडी ने जारी की हरियाणा में उम्मीदवारों की पहली सूची
x

भारतीय राष्ट्रीय लोक दल ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में छह पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। आईएनएलडी की ओर से जारी पहली सूची में सिरसा से सांसद चरणजीत सिंह रोरी के अलावा बाकी पांच उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने कभी कोई विधानसभा या फिर संसदीय चुनाव नही लड़ा है। बता दें कि इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला की ओर से घोषित किए उम्मीदवार में सिरसा, करनाल, हिसार, सोनीपत, फरीदाबाद सीट के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

सिरसा सीट से सांसद चरणजीत सिंह ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के प्रमुख अशोक तंवर को हराया था। ऐसे में पार्टी ने एक बार फिर उनको सिरसा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इनेलो ने यमुनागर के पूर्व मेयर राम पाल बाल्मीकि को अंबाला सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। राम पाल की गिनती पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है।

अभय ने मीडिया से कहा कि वह चार बार नगर निगम के पार्षद बने रहे और मेयर बनने से पहले डिप्टी मेयर भी रहे। हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से इनेलो ने धर्मबीर को मैदान में उतारा है। हिसार से इनेलो ने पार्टी कार्यकर्ता सुरेश कोथ को मैदान में उतारने का फैसला किया है। सुरेश लंबे समय से किसानों के मुद्दे को उठाते रहे हैं उन्होंने साल 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भी काफी अहम भूमिका निभाई थी

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story