हरियाणा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता का निधन

Sujeet Kumar Gupta
20 Jan 2020 5:44 AM GMT
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता का निधन
x

हरियाणा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला (88) का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका आज सोमवार को 3 बजे नरवाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शमशेर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता हैं।

शमशेर अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। शमशेर सिंह ने पांच बार 1967, 1977, 1982, 1991 और 2005 विधानसभा चुनाव जीता। इसके अलावा दो बार 1992 और 1998 में लोकसभा चुनाव जीता। वह पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। चार बार राज्य सरकार में मंत्री रहे। सुरजेवाला स्पष्ट बात कहने के धनी थी, जो बात मुंह से उसे पूरा करवाकर ही दम लेते थे। उन्होंने कैथल में विधायक रहते हुए राजकीय भीमराव आंबेडकर कॉलेज, नया बस अड्डा, नया सिविल अस्पताल, ड्राइविंग स्कूल खुलवाने का काम किया।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story