गुरुग्राम

लिफ्ट में अकेला पाकर महिलाओं को दिखाता था प्राइवेट पार्ट, हुआ गिरफ्तार!

Arun Mishra
9 Sep 2018 5:12 AM GMT
लिफ्ट में अकेला पाकर महिलाओं को दिखाता था प्राइवेट पार्ट, हुआ गिरफ्तार!
x
बीते 3 दिनों के दौरान आरोपी 6 महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका था। शुक्रवार को एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप है कि वह लिफ्ट में महिलाओं को अकेला पाकर उन्हें प्राइवेट पार्ट दिखाता था। बीते 3 दिनों के दौरान आरोपी 6 महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका था। शुक्रवार को एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान रवि कपूर (30 वर्ष) के तौर पर हुई है, जो कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का निवासी है। आरोपी को गुरुग्राम के एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स से गिरफ्तार किया गया है, जहां की लिफ्ट में आरोपी ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। जांच में पता चला है कि आरोपी एक फाइनेंस एक्जीक्यूटिव है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी रवि कपूर शुक्रवार को गुरुग्राम के सेक्टर 30 में स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स स्टार टॉवर के आसपास घूम रहा था। इसके साथ ही उसे कई बार बिल्डिंग की लिफ्ट में भी देखा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, गिरफ्तारी से 3 दिन पहले तक वह कई महिलाओं को लिफ्ट में अकेला पाकर प्राइवेट पार्ट दिखा चुका था, लेकिन किसी भी महिला ने इस बारे में शिकायत नहीं की।

शुक्रवार को एक महिला, जो कि स्टार टॉवर में स्थित किसी क्रिएटिव एजेंसी में काम करती है, वह फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने ऑफिस से लिफ्ट द्वारा ग्राउंड फ्लोर पर जा रही थी। इस दौरान आरोपी पहले से ही लिफ्ट में मौजूद था। महिला को लिफ्ट में अकेला पाकर आरोपी ने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाना शुरु कर दिया। इस पर महिला चुप रही, लेकिन जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला तो उसने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया और आरोपी की शिकायत कर दी। इस पर मौके पर मौजूद गार्ड्स ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शॉपिंग कॉम्पलेक्स की ही 5 अन्य महिलाएं भी सामने आयीं और आरोपी की शिकायत की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी के तहत सेक्शन 294, 354-ए, 509 का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत करने वाली महिला, जिस क्रिएटिव एजेंसी में काम करती है, उसके चीफ ग्रोथ ऑफिसर कानव ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि है कि आरोपी ने 6 महिलाओं को अपना शिकार बनाया था, जिनमें से 4 उनकी एजेंसी में काम करती हैं। कानव ग्रोवर ने अपनी कर्मचारियों की इस मामले में शिकायत करने पर तारीफ की है।

Next Story