- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है. हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाब नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया. इस दौरान मैनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन किरण चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल मौजूद रहे.
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 'हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. दूसरी पार्टियों ने विज्ञापनों में तो काम किया है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है. कांग्रेस जमीन पर काम करने में यकीन रखती है और हरियाणा में भी काम करके दिखाएंगे.'
वहीं, घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि समय कम था लेकिन मेहनत के साथ घोषणा पत्र तैयार किया है. सत्ता में आने के बाद घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा.
घोषणा पत्र की मुख्य बातें-
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.
हरियाणा रोडवेज में महिलाएं मुफ्त यात्रा करेंगी.
हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा.
10वीं के छात्रों को 12 हजार और 12वीं के छात्रों को 15 हजार रुपये सालाना वजीफा मिलेगा.
हर सरकारी संस्थान में मुफ्त वाई-फाई जोन बनाया जाएगा.
अध्यापक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.
300 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली फ्री होगी.
300 यूनिट से अधिक पर रेट आधा होगा.
गर्भवति महिलाओं को बच्चे के जन्म पर 3500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा.
बच्चे का 5 साल का हो जाने तक 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.
पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा.
नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषदों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा.
विधवा महिलाओं विकलांग तलाकशुदा अविवाहित महिलाओं को 5100 रुपये प्रति माह पेंशन देंगे.
बीपीएल महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये चुल्हा खर्च के तौर पर दिए जाएंगे.
अनुसूचित जाति के लिए एससी कमिशन का पुनर्गठन किया जाएगा.
पिछड़ी जातियों की क्रीमी लेयर को 6 लाख से बढ़ाकर आठ लाख किया जाएगा.
कुमारी शैलजा ने कहा कि बीजेपी के राज में 36 प्रतिशत अपराध बढ़ा है. भाजपा के राज में घोटाले ही घोटाले हुए हैं. हरियाणा का किसान बीजेपी के राज में त्रस्त है. हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ी है. गरीब, मजदूर और महिलाएं हमारी सरकार बनाएंगे.