हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी समेत छोड़ी पार्टी, BJP में होंगी शामिल

Special Coverage News
18 Jun 2024 8:46 PM IST
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी समेत छोड़ी पार्टी, BJP में होंगी शामिल
x
किरण चौधरी हरियाणा विधानसभा में 2014 से 2019 तक कांग्रेस विधायक दल की नेता रही हैं। वह दिल्ली में विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रही हैं

हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होंगी। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए मौजूदा विधायक किरण चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगी। श्रुति चौधरी बुधवार19 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी के माध्यम से बीजेपी ज्वाइन करेंगी। यह ज्वाइनिंग बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय मे होगी, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे।

किरण चौधरी हरियाणा विधानसभा में 2014 से 2019 तक कांग्रेस विधायक दल की नेता रही हैं। वह दिल्ली में विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रही हैं और 2004 से लेकर 2014 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा के नेतृतव में बनी कांग्रेस सरकार में विभिन्न विभागों के साथ कैबिनेट मंत्री का कार्यभार संभाल चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार तरुण भंडारी के जरिए किरण चौधरी की अनौपचारिक रूप से मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से हो चुकी है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से राव दान सिंह को टिकट दिए जाने के बाद भिवानी में अपने आवास पर किरण चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि (जिस प्रकार राव दान सिंह ने पूर्व चुनावों में हमारी मदद की थी उसी प्रकार से इनकी अच्छे तरीके से मदद करनी है।) गौरतलब है कि इससे पूर्व का चुनाव श्रुति चौधरी ने लड़ा था और वह चुनाव हार गई थी। किरण चौधरी ने वहीं नाराजगी निकाली। इस बार के चुनाव में राव दान सिंह चुनाव हार गए।


Next Story