
हरियाणा
पानीपत: टावर पर चढ़ा किसान, करनाल में रहे विवादित एसडीएम को सस्पेंड करने की मांग, प्रशासन मनाने में जुटा..
Desk Editor
11 Sept 2021 11:13 AM IST

x
नई अनाज मंडी में किसान जोगिंदर टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में वह टावर के शीर्ष पर पहुंच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसान से उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मना
पानीपत : हरियाणा के पानीपत में एक किसान टावर पर चढ़ गया। किसान करनाल के पूर्व एसडीएम को निलंबित करने की मांग पर अड़ा है। हालांकि प्रशासन मनाने में जुटा है। किसान का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक नीचे नहीं उतरेगा।
नई अनाज मंडी में किसान जोगिंदर टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में वह टावर के शीर्ष पर पहुंच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसान से उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मना। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसान जोगिंदर को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना है कि जबतक कि किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले एसडीएम को निलंबित नहीं किया जाएगा, वह टावर से नहीं उतरेगा।

Desk Editor
Next Story