हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्वराज इंडिया ने जारी की सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची

Sujeet Kumar Gupta
23 July 2019 10:49 AM GMT
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्वराज इंडिया ने जारी की सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची
x
90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्वराज इंडिया ने कमर कस ली है

हरियाणा । 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्वराज इंडिया ने कमर कस ली है, और विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो सकता है। इसे लेकर हरियाणा की सभी क्षेत्रिय और राष्ट्रीय पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं

बतादें कि स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मंगलवार को 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें इस सूची में 3 महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। गुरुग्राम से शैलजा भाटिया, पटौदी से दीपक, रेवाड़ी से मंजू बाला, कोसली से धर्मपाल, तोशाम से युद्धवीर अहलावत, भिवानी से राजेंद्र यादव, दादरी से संजीव गोदारा, नलवा से वीरेंद्र सिंह बागोरिया, कलायत से प्रोमिला सहारण और साढौरा से चमनलाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव स्वराज इंडिया कुछ सामान्य सीटों पर भी दलित चेहरों को चुनाव मैदान में उतारेगी। प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि और चरित्र पर नजर रखने के लिए पार्टी ने अपना लोकपाल नियुक्त किया है। यदि प्रत्याशियों के शिकायत आई तो उम्मीदवारी रद्द की जाएगी।

बता दें कि हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव हो सकता है। योगेंद्र यादव ने इससे पहले 2015 में स्वराज इंडिया की भी शुरुआत की थी। स्वराज इंडिया पार्टी ने पिछले महिने ऐलान कर दिया था कि हम हरियाणा के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम मुख्यधारा की राजनीतिक दलों के एक विकल्प के रूप में उभरेंगे। हमारा फोकस युवाओं, किसानों और महिलाओं पर होगा। योगेंद्र की स्वराज इंडिया पार्टी का चुनाव चिन्ह 'सीटी' है ।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story