Archived

खाली पेट चाय पीने के ये हैं नुकसान - पढ़कर चौंक जाएंगे आप

Special News Coverage
17 March 2016 2:08 PM GMT
Drinking Tea
फाइल फोटो : खाली पेट चाय पीना है नुकसानदेह



हमारे देश में चाय पीना एक आदत है। बात के दौरान अगर चाय की चुस्कियां न ली जाएं तो कुछ अधूरा लगता है। देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है। बेड टी का कल्चर न केवल शहरों में प्रचलित है बल्कि गांव-देहात में भी लोग सुबह की शुरुआत चाय से करना पसंद करते हैं। पर आपको क्या लगता है, क्या ये एक अच्छी और हेल्दी आदत है?

हाल में हुए कुछ अध्ययनों की मानें तो खाली पेट चाय पीना एक बहुत बुरी आदत है। खासतौर पर गर्मियों में। चाय में कुछ मात्रा में कैफीन होती है और साथ ही इसमें एल-थायनिन, थियोफाइलिन भी होता है जो उत्तेजित करने का काम करते हैं।

हां, आप चाहें तो सुबह उठकर कुछ हल्का-फुल्का खाने के बाद चाय ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बहुत अधिक चाय पीते हैं तो भी आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इससे पेट की अंदरुनी सतह को नुकसान हो सकता है।

कुछ लोगों को ब्लैक टी पीना पसंद होता है। उन्हें चाय में दूध डालकर पीना अच्छा नहीं लगता है। पर शायद उन्हें पता नहीं होता कि स्वास्थ्य के लिहाज ये खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा चाय में मौजूद चीनी आपको मोटा भी बना सकती है।

सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने के नुकसान ?

1. सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से बाइल जूस की प्रक्रिया अनियमित हो जाती है। जिसके चलते आपको मिचली आ सकती है और घबराहट महसूस हो सकती है।

2. आमतौर पर ब्लैक टी को सेहतमंद माना जाता है लेकिन बहुत अधिक ब्लैक टी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सामान्य तौर पर माना जाता है कि ब्लैक टी पीने से वजन कम होता है लेकिन ब्लैक टी पीने से पेट फूल जाता है और भूख नहीं लगती है।

3. आमतौर पर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। पर कम ही लोगों को पता होगा कि खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी थकान महसूस होती है। साथ ही व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन आ जाता है।

4. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें स्ट्रांग टी पीना अच्छा लगता है तो संभल जाइए। ज्यादा स्ट्रांग चाय पीने वालों को अल्सर होने का खतरा रहता है। इससे पेट की अंदरुनी सतह में जख्म हो जाने की आशंका बढ़ जाती है।

5. कई लोग एक ही बार ज्यादा चाय बना लेते हैं और उसे बार-बार गर्म करके पीते रहते हैं। बार-बार गर्म करके चाय पीना खतरनाक हो सकता है।
साभार : आजतक
Next Story