स्वास्थ्य

महिलाओ में फिटनेस एक्सरसाइज (Fitness Exercise) का बढ़ता चलन, पुरुषो से नहीं है पीछे !

suresh jangir
3 Aug 2019 10:50 AM GMT
महिलाओ में फिटनेस एक्सरसाइज  (Fitness Exercise) का बढ़ता चलन, पुरुषो से नहीं है पीछे !
x
18 साल से फिटनेस क्लास चला रही Simmi Bhatia समय समय पर लोगो में फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम करती है|

पिछले कुछ वर्षो से शहरो में फिटनेस को लेकर लोगो में काफी जागरूकता दिखने लगी है| कुछ साल पहले Gym एवं फिटनेस क्लासेज(fitness Classes) का इस्तेमाल केवल सेलेब्रटी लोग या फिर स्पोर्ट्स से जुड़े लोग ही करते थे, लेकिन अब जमाना बदल गया है| इसका कारण सरकार द्वारा योग जैसे कार्येक्रम को बढ़ावा देना एंड सेलेब्रिटीज़ द्वारा छोटे एवं बड़े परदे पर लोगो को जागरूक करना भी माना जाता है|

ऐसा ही नज़ारा इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में भी देखने को मिलता है| हर दिन करीब 120 -150 लोग सुबह घूमने या एक्सरसाइज करने आते है| बहुत बार महिलाये या पुरुष ग्रुप में भी योग करते पाए जाते है| ऐसा ही एक 25 - 30 महिलाओं का ग्रुप, अक्सर डांस एवं योग करता हुआ दिखाई पड़ता है|

बातचीत करने पर मालूम पड़ा की ये इंदिरापुरम के Good Health Fitness नाम के किसी फिटनेस क्लास की महिलाये है जो शनिवार या किसी विशेष मोके पर लोगो में जागरूकता फ़ैलाने के लिए पार्क या पब्लिक प्लेस में वर्कआउट करती है| ये वहा आये बाकी लोगो को भी जागरूक करने का प्रयास करती है|

Good Health fitness के लोगो से बात करके पता चला की इंदिरापुरम के Shipra Suncity में फिटनेस स्टूडियो है जहा लगभग 200 महिलाये रोज़ वर्कआउट करती है| फिटनेस क्लास की ट्रेनर Simmi Bhatia है जो पिछले 18 वर्षो से ये क्लास चला रही है|

Simmi Bhatia का कहना है की अगर घर को हैल्थी बनाना है तो घर की महिला को हैल्थी बनाना पड़ेगा | घर में महिला ही है जो बाकि सदस्यों को जागरूक करती है एवं घर का वातावरण तये करती है| खुद महिला होने के नाते वो इस चीज़ को बड़ी भली भाती समझती है एवं इसी लिए उन्होंने महिलाओ के लिए क्लासेज शुरू की|


Tags
suresh jangir

suresh jangir

    Next Story