Archived

चुकंदर खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, इसके नियमित सेवन बढ़ाएगा आपकी उम्र

Vikas Kumar
10 May 2018 12:38 PM GMT
चुकंदर खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, इसके नियमित सेवन बढ़ाएगा आपकी उम्र
x
शायद कम लोग ही जानते हैं कि चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

नई दिल्ली : चुकंदर भारतीय भोजन थाली में सलाद के रूप में खाई जाने वाली सबसे स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों में से एक है। शायद कम लोग ही जानते हैं कि चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

लाल रंग का दिखने वाला यह फल चुकंदर हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। अनेक खूबियों से भरे रक्तवर्धक चुकंदर को आमतौर पर बहुत से लोग पसंद नहीं करते, लेकिन इसके रस को पीने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

गहरे लाल बैंगनी रंग का यह कंद प्रायः शरीर में खून बढ़ाने के गुण के कारण खाया जाता है। यही कारण है कि चुकंदर का सेवन शरीर से अनेक हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में बेहद लाभदायी है। चुकंदर के फायदे जानकर आप भी इसे अपने भोजन का हिस्सा बनाने से नहीं बच पाएंगे।

चुकंदर में अच्छी मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं जो रक्त शोधन के काम में सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। यह प्राकृतिक शर्करा का स्रोत होता है। इसमें आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं।

लौह तत्व के अलावा चुकंदर में विटामिंस भी भरपूर पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से विटामिन ए, बी, बी 1, बी 2, बी 6 व विटामिन सी की पूर्ति सहज ही हो जाती है। चुकंदर में पाए जाने वाले अन्य खनिज तत्‍व जैसेकि पोटैशियम और मैग्नीज़ मांसपेशियों, हड्डियों, लिवर और किडनी के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। चुकन्दर की तासीर ठंडी होती हैं।

चुकंदर का सेवन नियमित रूप से करने पर शरीर में रक्‍त-संचार सुचारू रहता है। रक्‍त-संचार का सुचारू रहना शरीर के स्वस्थ बने रहने के लिए अति आवश्यक है। चुकंदर का सेवन दिमाग को भी तरोताजा रखता है, जिससे काम करने की क्षमता बढ़ती है।

चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो कि कैंसर कोशिकाओं को शरीर में बनने व बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं। चुकंदर का गाढ़ा लाल रंग भी इन्हीं की वजह से होता है। चुकंदर खाने से जोड़ों का दर्द दूर होता है। लीवर को शक्ति देता है। दिमाग के लिए भी अच्छा है। यह मीठा, पुष्टिकर और मानसिक तरावट बढ़ाने वाला फल होता है।

Next Story