
क्या होता है मेनोपॉज, इस दौरान महिलाओं को अधिक रहता है डिमेंशिया का खतरा

रजोनिवृत्ति उम्र बढ़ने की एक आंतरिक प्रक्रिया है। यह तब होता है जब महिलाओं में पीरियड्स खत्म हो चुके होते हैं या होने वाले होते हैं। ये एक क्रमिक प्रक्रिया है, जिसमें लक्षणों की अवधि हर महिला से महिला में भिन्न होती है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में डिमेंशिया का खतरा ज्यादा होता है। यह दावा मेलबर्न स्थित मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। शोध के मुताबिक, लगभग दो-तिहाई महिलाओं में मेनोपॉज के साथ स्मृति में अवांछित परिवर्तन देखे जाते हैं।
क्या होता है मेनोपॉज-
मेनोपॉज मासिक धर्म का रुकना है। इस अवधि के दौरान, मादा हार्मोन का स्राव धीरे-धीरे घटता है, जिससे मनोवैज्ञानिक परिवर्तन होते हैं। ये परिवर्तन आमतौर पर 40 वर्ष की उम्र के बाद होता है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में ऐसा लगता है कि रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले यह संज्ञानात्मक परिवर्तन यानी सोचने, तर्क करने या याद रखने में समस्याएं सूक्ष्म और संभवतः अस्थायी होती हैं।
लेकिन कुछ महिलाओं के लिए ये कठिनाइयां कार्य उत्पादकता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। 60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अपने रजोनिवृत्ति काल के दौरान संज्ञानात्मक कठिनाइयों का सामना करती हैं। ऐसी अवस्था में महिलाओं को अकसर लोगों के नाम याद रखने या बातचीत में सही शब्द खोजने में कठिनाई अनुभव होती हैं।
