हिमाचल प्रदेश

Himachal Election Result : हिमाचल में कांग्रेस सरकार, कौन बनेगा CM, कांग्रेस के इन 3 चेहरों में किस पर पार्टी लगाएगी दांव

Arun Mishra
8 Dec 2022 10:56 AM GMT
Himachal Election Result : हिमाचल में कांग्रेस सरकार, कौन बनेगा CM, कांग्रेस के इन 3 चेहरों में किस पर पार्टी लगाएगी दांव
x
हिमाचल प्रदेश में अब तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। पार्टी अब बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुकी है।

Himachal Election Result : हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद बाद पासा पलट गया है. कांग्रेस बहुमत के आगे निकल गई है. हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद बाद पासा पलट गया है. कांग्रेस बहुमत के आगे निकल गई है. चुनाव आयोग के ताजे आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 23 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 13 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 13 सीटों पर आगे चल रही है.

हिमाचल प्रदेश में अब तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। पार्टी अब बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अब इस बात पर नजर है कि हिमाचल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। यह रेस इसलिए भी रोचक हो गई है कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान किसी भी नेता को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया था। और प्रियंका गांधी ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी। इन परिस्थितियों में कांग्रेस के 3 से 4 चेहरे ऐसे हैं जो इस रेस में शामिल हैं।

प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी सीएम की रेस में शामिल हैं। हालांकि वह चुनाव प्रचार के दौरान यह कह चुकी हैं कि वह रेस में शामिल नहीं है। लेकिन राजनीतिक बयान के मायने अलग है। वह प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष हैं और जिस तरह से चुनावों के पहले उनकी नाराजगी की खबरें आई थी, उससे साफ है कि उनकी महत्वाकांक्षा कुछ और है।

सुखविंदर सिंह

प्रतिभा सिंह के अलावा पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह भी सीएम पद की रेस में प्रमुख नाम हो सकते हैं। सुखविंदर पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। और वह उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव जीत चुकी हैं तो ऐसे में सुखविंदर सिंह की दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी के बेहद करीबी सुखविंदर सिंह को राज्य में वीरभद्र सिंह के विरोध के बावजूद प्रदेश की कमान मिली थी। ऐसे में प्रतिभा सिंह उनके रास्ते का रोड़ा बन सकती हैं।

मुकेश अग्निहोत्री

वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी और विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं। अगर प्रतिभा सिंह की दावेदारी पर मुहर नहीं लगती है तो वह सुखविंदर सिंह की जगह मुकेश अग्निहोत्री के नाम का समर्थन कर सकती हैं। हालांकि कांग्रेस आलाकमान जिस तरह से चुनाव के पहले आंतरिक कलह से परेशान था, उसे देखते हुए पार्टी सरप्राइज भी दे सकती है। ऐसे में अगले एक-दो दिन कांग्रेस के कई नेताओं की धड़कने बढ़ने वाली हैं।

Next Story