हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में ठिठुरी रात, सर्दी का सितम जारी चार जिलों का तापमान हुआ शून्य!

Special Coverage News
21 Dec 2018 2:03 PM GMT
हिमाचल में ठिठुरी रात, सर्दी का सितम जारी चार जिलों का तापमान हुआ शून्य!
x

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का दौर जारी है। पर्वतीय व मैदानी इलाकों में रात के वक्त भीष्ण ठंड पड़ रही है और आलम यह है कि पारा शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। बीती रात चार जिलों में पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ, वहीं कुछ क्षेत्रों में शून्य के करीब बना हुआ है। जनजातीय हिस्सों में ठंड के प्रकोप से पानी के प्राकृतिक स्त्रोत और झरने बर्फ में तबदील हो चुके हैं।


मौसम विभाफ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलंग सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान -9.8 डिग्री रहा। इसके अलावा सियोबाग में -1.2, किन्नौर के कल्पा और कुल्लू के भुंतर में -0.8 डिग्री व मंडी के सुंदरनगर में -0.4 डिग्री तक तापमान गिर चुका है।


बता दें कि अभी ठंड का मौसम और बढने के आसार नजर आ रहे है, अब दिसंबर का महीना आखिरी छोर की और चल रहा है तो जनवरी दस्तक देने वाली है। हिमाचल की सर्द हवा से अब देश की राजधानी दिल्ली का मिजाज भी अब ठंडा होना शुरू हो चूका है।

Next Story