हिमाचल चुनाव: कांग्रेसी दानवों से मुक्त करो ये देवभूमि- पीएम मोदी
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांगड़ा पहुंचे हैं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने हिमाचल को लूटा है उन्हें विदाई देने का वक्त 9 नवंबर को है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों और सभाओं का दौर जारी है। भाजपा इस बार यहां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसी कड़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने कांगड़ा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। करप्शन में डूबी कांग्रेस इस पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है। आपके पास समय आ गया है कि 9 तारीख को हिमाचल को लूटने वालों को विदाई दे दी जाए।
पीएम बोले की जब नौ तारीख को बटन दबाएं तो वजीर राम सिंह पठानिया के आजादी के लिए बलिदान को याद करना तभी सही सरकार बनेगी और हिमाचल का भाग्य बदलेगा।