

x
मोदी ने सत्ता में आते ही कहा था कि दो करोड़ युवाओं को हर साल वह रोजगार देंगे। आज भारत के सामने सबसे बड़़ी कोई समस्या है, तो वह बेरोजगारी है।
मंडी : कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज कांग्रेस की रैली 'विकास से विजय की ओर' को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी को झूठ व सच के बीच अंतर मालूम नहीं है। मोदी ने सत्ता में आते ही कहा था कि दो करोड़ युवाओं को हर साल वह रोजगार देंगे। आज भारत के सामने सबसे बड़़ी कोई समस्या है, तो वह बेरोजगारी है। तीस हजार नए युवा हर 24 घंटे में इस देश में रोजगार ढूंढने निकलते हैं। हमारा आज चीन से मुकाबला है चीन की सरकार हर साल 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है। लेकिन मोदी की सरकार भारत की सरकार केवल 450 युवाओं को रोजगार दे रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। केवल भाषण ही दिए जा रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने चार साल में 70 हजार युवाओं को रोजगार दिया है। जबकि गुजरात में महज 10 हजार युवाओं को ही रोजगार दिया गया है। हिमाचल में बेरोजगार भत्ता दिया जा रहा है। गुजरात में एक फूटी कौड़ी नहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने 13 हजार स्कूल बंद किए हैं। हिमाचल की वीरभद्र सरकार ने 15 सौ स्कूल नए खोले हैं। हिमाचल में चार मेडीकल कॉलेज खोले गए हैं। गुजरात में एक भी नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि सामाजिक पेंशन में भी हिमाचल आगे है। तो फिर गुजरात मॉडल क्या है। राहुल ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी आरबीआई को पूछे बिना की। देश कैश से चलता है। जीडीपी में दो फीसद का नुकसान हुआ है। गुजरात में 30 बेरोजगार युवा केवल मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि देश को वही व्यक्ित चला सकता है, जो देश को प्यार करता है।
Next Story