Archived

सर्वसम्मति से हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए 'राजीव बिंदल'

Vikas Kumar
10 Jan 2018 12:36 PM GMT
सर्वसम्मति से हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए राजीव बिंदल
x
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बिंदल को आज सर्वसम्मति से तेरहवीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।

हिमाचल प्रदेश : भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बिंदल को आज सर्वसम्मति से तेरहवीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।

बुधवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ राजीव बिंदल के नाम का पहला प्रस्ताव सदन में रखा। जिसपर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उसका समर्थन किया। सदन ने इसे स्वीकार कर लिया।

इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं विपक्ष की ओर से विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बिंदल के नाम का दूसरा प्रस्ताव रखा। जिसका पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने समर्थन किया।

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री मोहिन्दर सिंह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार के प्रस्तावों को पेश किए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसके बाद राजीव बिंदल को सर्वसम्मति से 13वीं विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया।

इसके बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सम्मान के साथ डॉ राजीव बिंदल को स्पीकर की सीट तक पहुंचाया और उन्हें बधाई तथा पूर्ण सहयोग का आासन दिया।

पद संभालने के बाद विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सभी विधायकों का अध्यक्ष बनाने पर आभार जताया और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की जि्म्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाउंगा. बिना किसी भेदभाव से नियमानुसार विधानसभा की कार्यवाही चलेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा को मंदिर समझकर सभी विधायक काम करेंगे। हिमाचल की गरीब जनता के लिए काम किया जाएगा। उम्मीद है सभी लोगों की सेवा करेंगी। हिमाचल में इस बार 23 नए विधायक चुनकर आएं हैं।

Next Story