हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस में टूट का ख़तरा, प्रतिभा सिंह ने 25 MLA के साथ समर्थन का किया दावा.

Shiv Kumar Mishra
9 Dec 2022 11:56 AM GMT
हिमाचल कांग्रेस में टूट का ख़तरा,  प्रतिभा सिंह ने 25 MLA के साथ समर्थन का किया दावा.
x

हिमाचल में प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी की ऐसी लड़ाई चल रही है कि कहीं सरकार ही न फंस जाए। यह जानकारियाँ मिल रही है। हिमाचल कांग्रेस में टूट का ख़तरा पूरी तरह मंडरा रहा है। वीरभद्र परिवार की अनदेखी का आरोप लगाकर प्रतिभा सिंह 25 MLA के साथ समर्थन का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ 25 विधायक है।

फिलहाल कांग्रेस के पर्यवेक्षक और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला , हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेन्द्र बघेल शिमला में रुके हुए है। उन्होंने राज्य के राज्यपाल से मुलाकात करके जल्द नई सरकार के गठन की बात काही है । शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें सीएम के पद का निर्णय हो जाएगा।

Next Story