राष्ट्रीय

नाइजीरिया में धमाका 21की मौत

Special News Coverage
28 Nov 2015 2:00 AM GMT
_nigeria_mosque_blast_640x360_ap_nocredit

नाइजीरिया के कानो राज्य में शिया मुसलमानों के जुलूस में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और आयोजकों ने बीबीसी को बताया कि एक व्यक्ति को बम के साथ गिरफ़्तार किए जाने के कुछ देर बाद ही धमाका हो गया। इस्लामिक मूवमेंट आॅफ नाइजीरिया के मोहम्मद तुरी के अनुसार इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार हमलवार भीड़ में घुस गया और पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर दिया।


पुलिस के अनुसार अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसने यह विस्फोट करवाए।

लेकिन आयोजकों ने चरमपंथी संगठन बोको हराम को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया। वार्षिक जुलूस सात दिनों तक चलता है और धमाके के बाद भी लोगों ने इसे जारी रखा। तुरी ने बताया, "हमें ज़रा भी आश्चर्य नहीं है कि हम पर इस तरह का हमला किया गया, इस तरह के हालात पुरे देश में हैं।"
उन्होंने बताया, "लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम धार्मिक रीति-रिवाजों को मनाना छोड़ देंगे।"नाइजीरिया में पिछले छह सालों से बोको हराम ने कई चरमपंथी हमलों को अंजाम दिया है। इमसें हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं और क़रीब 20 लाख लोग बेघर हुए हैं।

साभार bbc
Next Story