
राष्ट्रीय
मिस्र : 81 पैसेंजर्स को ले जा रहा इजिप्ट एयर का प्लेन हाईजैक, साइप्रस में उतारा
Special News Coverage
29 March 2016 12:35 PM IST

काहिरा : मिस्र के एक घरेलू विमान को हाईजैक कर लिया गया है। विमान में कुल 81 यात्री सवार हैं और विमान एलेक्जैंड्रिया से काहिरा की तरफ जा रहा था। ए-320 एयरक्राफ्ट विमान को साइप्रस में लारनाका एयरपोर्ट पर उतारा गया है। इजिप्ट एयर ने विमान के हाईजैक होने की पुष्टि कर दी है।
यह फ्लाइट MS181 मिस्र के एलेक्जेंड्रा से काहिरा जा रही थी। यह एयरबस 320 है। सुबह 8.30 बजे साइप्रस के लरनाका एयरपोर्ट कंट्रोल टॉवर को इमरजैंसी लैंडिंग के लिए मैसेज मिला और 8.50 बजे प्लेन ने इमरजेंसी लैंडिंग की।
विमान में एक संदिग्ध के पास बम होने की भी आशंका जताई जा रही है। अपहरणकर्ताओं ने किस मकसद से विमान को हाईजैक किया है इसका पता अबतक नहीं चल सका है। विमान अपहरण की खबर से मिस्र में हड़कंप मच गया है।
Next Story