राष्ट्रीय

सेक्स करने की वजह से 19 साल की बेटी की हत्या में मुस्लिम पैरंट्स को जेल

Special News Coverage
13 Dec 2015 12:43 PM IST
khan


बर्लिन : जिस मुस्लिम पैरंट्स ने अपनी 19 साल की बेटी को सेक्स करने की वजह से हत्या कर दी थी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अजादुल्लाह और शाजिया ने अपनी बेटी लरीब खान की हत्या कर दी थी। इन्होंने अपनी बटी को बॉयफ्रेंड के साथ सोये हुए देखा था। इन्हें लगा था कि इससे उनके परिवार की शान पर चोट पहुंची है।

अजादुल्लाह ने इस हत्या को अंजाम दिया। उसने आधी रात को अपनी बेटी पर हमला किया था और मां शाजिया ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

हत्या के बाद लरीब के शव को उसके दादा की वीलचेयर पर रखकर अपार्टमेंट से बाहर छोड़ दिया गया था। इसके बाद इन्होंने लरीब के शव को किसी सुनसान तटबंध के पास फेंक दिया था। लरीब 23 साल के युवक रहील के साथ रिलेशनशिप में थी। जब पुलिस ने कॉन्डम चोरी करने की कोशिश में लरीब के पकड़े जाने पर एक चेतावनी नोटिस जारी किया तब इस रिलेशनशिप के बारे में पैरंट्स को पता चला था। द मेट्रो के मुताबिक लरीब की मां शाजिया इसलिए हत्या के दौरान हस्तक्षेप नहीं कर पाई क्योंकि वह भी अपने पति के तेवर से डरी हुई थी।

हालांकि जज ने इस मामले में कहा, 'आपलोग इस बात से डरे हुए थे कि समुदाय के लोग जानेंगे कि लरीब अपने बॉयफ्रेंड की साथ सोयी हुई तो बहिष्कृत कर देंगे। इसके लिए कोई बेटी की हत्या कैसे कर सकता है। एक महिला अपनी बेटी की हत्या के दौरान खामोश कैसे रह सकती है। वह हत्या देखकर चुप नहीं रह सकती।' इस मामले की सुनवाई जर्मनी के एक स्टेट कोर्ट में हुई। लरीब के पिता ने इस जुर्म को कबूलते हुए कहा है कि वह कोई सजा भुगतने के लिए तैयार है।
Next Story