
- Home
- /
- राष्ट्रीय
- /
- अंतर्राष्ट्रीय
- /
- अमृता शेरगिल की बनाई...
अमृता शेरगिल की बनाई पेंटिंग बिकी 61. 8 करोड़ में, पेंटिंग ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया में आर्ट और पेंटिंग्स का शौक रखने वालों की कमी नहीं है। अक्सर ही मामूली सी दिखने वाली पेंटिंग्स के ऊंची कीमत में बिकने की खबरें सामने आती हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। और इस बार भारतीय मूल की एक महिला की पेंटिंग ने यह कमाल करके दिखाया है। हम बात कर रहे हैं अमृता शेरगिल की बनाई एक पेंटिंग की। 1913 में हंगरी में जन्मी अमृता का पिता सिख और और माता हंगेरियन थी। इसलिए अमृता सिर्फ हंगरी और यूरोप के दूसरे शहरों में ही नहीं, भारत में भी रही।
अब नहीं रही अमृता शेरगिल
अमृता की 1937 में बनाई 'द स्टोरी टैलर' पेंटिंग 16 सितंबर को 61.8 करोड़ रुपये में बिकी है। किसी भारतीय कलाकार के लिए यह सबसे महंगी पेंटिंग है और इसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। इस पेंटिंग में कुछ महिलाओं को अपने घर के बाहर गायों के साथ आराम फरमाते हुए दिखाया गया है। इसमें कुछ महिलाएं पान खा रही हैं, कोई हाथ वाला पंखा हिला रही तो कुछ बातें कर रही हैं। अमृता का 28 साल की उम्र में निधन हो गया था। अमृता भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, पर इसके बावजूद उसकी सामान्य सी पेंटिंग ने इतने साल बाद भी कमाल कर दिखाया।
Also Read: सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य तलाक के बाद फिर दिखे एक साथ, फोटो देख फैंस हुए खुश
