- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कोरोना वायरस : चीन ने दोस्त पाकिस्तान को दिया धोखा, भेजे अंडरवियर से बने मास्क
कोरोना वायरस इन दिनों पूरी दुनिया में महामारी बन चुका है और हजारों लोगों की जान ले चुका है. इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और मुंह पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है. इसी वजह से बाजारों में मास्क की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब चीन इसे भुना रहा है और अपने ही दोस्त पाकिस्तान को मास्क के नाम पर धोखा दे रहा है.
दरअसल, चीन ने पाकिस्तान में मास्क की भारी मांग को देखते हुए अपने दोस्त को धोखा देते हुए अंडरगार्मेंटस से बने मास्क का निर्यात कर दिया. इसे देखकर पाकिस्तान के लोग भड़क गए. चीन से भेजे गए मास्क वहां के न्यूज चैनलों की सुर्खियों बन गए, यहां तक कि अस्पतालों को डॉक्टरों ने इनके इस्तेमाल से भी इनकार कर दिया.
चीन में बनाए गए मास्क को जब पाकिस्तान में खोलकर देखा गया तो एन-95 मास्क की जगह अंडरवियर से बने मास्क मिले जो कोरोना के वायरस या किसी अन्य संक्रमण को रोकने में पूरी तरह फेल थे.
बता दें कि पाकिस्तान के अलावा यूरोप के भी कई देश शिकायत कर चुके हैं कि चीन से भेजे गए मास्क बेहद घटिया स्तर के हैं. इसी वजह से नीदरलैंड और स्पेन ने चीन से मेडिकल सप्लाई को रोकने का फैसला लिया है.
दिलचस्प है कि इस संकट की घड़ी में चीन ने बीते दिनों पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद का वादा किया था. लेकिन अब घटिया स्तर के मास्क के बाद इस वादे का पाकिस्तान के लोग ही मजाक उड़ा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग पाकिस्तान के मास्क से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो को शेयर कर रहे हैं.
वहीं दूसरी तरह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चीन की तारीफ करते नहीं थकते. कोरोना वायरस से लड़ने के दौरान अपने हर भाषण में इमरान खान चीन का गुणगान करते नजर आ ही जाते हैं.