राष्ट्रीय

सेक्स के दौरान नहीं मिली वर्जिन लड़की, तो 150 लड़कियां मार डाली, उड़े होश

सेक्स के दौरान नहीं मिली वर्जिन लड़की, तो 150  लड़कियां मार डाली, उड़े होश
x

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं।


हम बात कर रहे हैं कोलंबिया के कुख्यात साइको सीरियल किलर डैनियल बारबोसा की। डैनियल बारबोसा एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने करीब 150 जवान लड़कियों को मौत के घाट उतारा था। यहां तक कि ये सीरियल किलर लड़कियों का कत्ल करने से पहले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।


डैनियल कामार्गो बारबोसा का जन्म 22 जनवरी साल 1930 को कोलंबिया में हुआ था। डैनियल ऐसा साइको किलर था जिसने सिर्फ एक साल में ही 150 जवान लड़कियों को अपना शिकार बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डैनियल अपनी गर्लफ्रेंड एस्पेरंजा की वजह से साइको सीरियल किलर बना था।

डैनियल एस्पेरंजा से शादी करने वाला था लेकिन जब उससे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड वर्जिन नहीं है तो वह ये बर्दाशत नहीं कर पाया। इसके बाद उसने लड़कियों का शिकार करना शुरू किया। आमतौर पर मजबूर लड़कियां डैनियल का शिकार होती थीं। डैनियल ने 1970 से 1980 तक करीब 150 लड़कियों को दर्दनाक मौत दी है।

डैनियल पहले लड़कियों का रेप करता था और बाद में उन्हें मौत के घाट उतार देता था। इस साइको किलर की हैवानियत का अंदाजा इसी बात से मालूम होता है कि उसने छोटी बच्चियों को भी अपना शिकार बनाया था। डैनियल का पहला शिकार 9 साल की बच्ची थी। इसके बाद उसने कोलंबिया में करीब 80 और इक्वाडोर में 74 लड़कियों को अपना शिकार बनाया था।

Next Story