राष्ट्रीय

पेट में थी दर्द की शिकायत, ऑपरेशन में निकला कुछ एेसा कि डॉक्टर भी रह गए दंग

Vikas Kumar
19 April 2018 1:27 PM GMT
पेट में थी दर्द की शिकायत, ऑपरेशन में निकला कुछ एेसा कि डॉक्टर भी रह गए दंग
x
एक व्यक्ति के साथ हाल ही में एक अजीबोगरीब हादसा हुआ है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस व्यक्ति के पेट में भीषण दर्द उठा तो डॉक्टर ने जब जांच-पड़ताल की तो वो भी हैरान रह गए।

नई दिल्ली : एक व्यक्ति के साथ हाल ही में एक अजीबोगरीब हादसा हुआ है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चीन में एक शख्स के पेट में भीषण दर्द उठा तो वह डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचा। डॉक्टर ने जब जांच-पड़ताल की तो वो भी हैरान रह गए।

दरअसल रिपोर्ट में सामने आया की उस शख्स के पेट में एक लाइटर था। फिलहाल डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर पीड़ित के पेट से लाइटर को निकाल दिया है, मरीज अस्पताल में भर्ती है।

यह पूरा मामला यहां के सिचुआन प्रांत के चेंगदू इलाके का है। यहां एक व्यक्ति गलती से लाइटर निगल गया। व्यक्ति ने यह लाइटर 20 साल पहले निगला था। लेकिन जब उसे पेट दर्द की शिकायत हुई तो डॉक्टर के पास पहुंचा।

जानकारी होने के बाद डॉक्टरों ने उसके पेट की एंडोस्कोपी की, जिसमें उसके पेट के भीतर एक लंबी और काले रंग की चीज नजर आई। डॉक्टरों ने उसके बारे में मरीज को बताया तो कुछ देर बाद उसे याद आया कि उसने लाइटर को गलती से करीब 20 साल पहले निगल गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने लाइटर को ऑपरेशन करके बाहर निकाल दिया।

गौरतलब है की उस लाइटर के कारण उस व्यक्ति को पहले कभी दर्द या कोई और दिक्कत नहीं हुई थी। चूंकि लाइटर की ऊपरी परत बेहद चिकनी थी, लिहाजा उसे निकालने के लिए डॉक्टरों को दो बार ऑपरेशन करना पड़ा। इस ऑपरेशन में डॉक्टरों को करीब 10 मिनट लगे थे।

ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि, व्यक्ति के पेट से लाइटर निकला था, जो कि 9 सेंटीमीटर लंबा था। डॉक्टरों का कहना है कि अगर लाइटर अंतड़ियों के पास पहुंच जाता तो मरीज की जान भी जा सकती थी।

Next Story