राष्ट्रीय

उड़ान भरते ही फ्लाइट से टूटा संपर्क, 59 यात्री हैं सवार

Shiv Kumar Mishra
9 Jan 2021 11:29 AM GMT
उड़ान भरते ही फ्लाइट से टूटा संपर्क, 59 यात्री हैं सवार
x

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद से एक फ्लाइट लापता बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीविजया एयर की यह फ्लाइट संख्या एसजे 182 में 59 यात्री सवार हैं। इस विमान की खोज के लिए बचाव अभियान को शुरू कर दिया गया है। अभी तक फ्लाइट की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

फ्लाइट रेडार 24 (FlightRadar24) के अनुसार, यह विमान विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। जिसने शनिवार शाम को जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था। उस समय विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर था।


Next Story