राष्ट्रीय

पूर्व क्रिकेटर व राजनेता इमरान खान ने बुशरा मनेका से तीसरी बार किया निकाह

Arun Mishra
19 Feb 2018 3:49 AM GMT
पूर्व क्रिकेटर व राजनेता इमरान खान ने बुशरा मनेका से तीसरी बार किया निकाह
x
आध्यात्मिक गुरु बुशरा के 2 बेटे और 3 बेटियां मिलाकर 5 बच्चे हैं।
नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने लाहौर में बुशरा मनेका से तीसरी शादी की। इसके पहले भी दोनों की शादी की खबरें मीडिया में आई थीं, लेकिन इमरान ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
इमरान खान की तीसरी शादी की पुष्टि पाकिस्तान तहरीके इंसाफ ने की है। पार्टी का कहना है कि शादी का समारोह बुशरा के घर पर हुआ। इसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक, बुशरा एक आध्यात्मिक गुरु हैं। वह 'पिंकी' के नाम से भी मशहूर हैं। इसके पहले उन्होंने खवार फरीद मनेका से शादी की थी। दोनों का तलाक हुए कुछ साल बीत चुके हैं। बुशरा के 2 बेटे और 3 बेटियां मिलाकर 5 बच्चे हैं।
बुशरा और इमरान की पहली मुलाकात साल 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव के दौरान हुई थी। उस वक्त इमरान वहां प्रचार कर रहे थे।
इमरान ने 1995 में पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी। उनसे इमरान को दो बेटे हैं। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। फिर 42 साल के इमरान ने 2015 में रेहम खान से शादी की, लेकिन यह रिश्ता सिर्फ 10 महीने ही चल सका।
Next Story