राष्ट्रीय

शिकागो में भारतीय मूल की छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

Special Coverage News
26 Nov 2019 9:55 AM GMT
शिकागो में भारतीय मूल की छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या
x

अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल की छात्रा (19) की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। छात्रा नाम रूथ जॉर्ज था और वह मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। वह इलिनोई यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसका शव शनिवार को कॉलेज कैम्पस के गैराज में कार में मिला। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने हॉलस्टेड स्ट्रीट पार्किंग गैराज से महिला का शव बरामद किया

पुलिस ने रविवार को आरोपी डोनाल्ड थ्रूमैन (26) को गिरफ्तार किया। उसका यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं था। सोमवार को थ्रूमैन पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप तय किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई।

छात्रा के परिजन ने उसके लापता होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस को कॉलेज कैम्पस के सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार रात 1:35 बजे छात्रा गैराज में जाती नजर आई। आरोपी भी उसका पीछा करता दिखा। इसके बाद 2:20 बजे आरोपी को बाहर आते देखा गया।

पुलिस ने शिकागो ट्रांजिट अथॉरिटी से भी वीडियो फुटेज हासिल किए और आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसे ब्लू लाइन स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story