राष्ट्रीय

ईरान ने भारत को इस बड़ी परियोजना से किया बाहर

Shiv Kumar Mishra
14 July 2020 12:35 PM GMT
ईरान ने भारत को इस बड़ी परियोजना से किया बाहर
x

रजत शर्मा

ईरान ने भारत को एक बड़ा झटका दिया है। ईरान की सरकार ने चाबहार बंदरगाह के रेल प्रोजेक्ट से भारत को अलग कर दिया है। समाचार पत्र 'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तरफ से परियोजना की फंडिंग और इसे शुरू करने में हो रही देरी का हवाला देते हुए ईरान ने ये फैसला किया है।

भारत ने चार साल पहले इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। चाबहार बंदरगाह से ये रेल लाइन ईरान की सीमा पार करके अफगानिस्तान के जारांज तक जाएगी। रेल लाइन बनाने की इस परियोजना में भारत भी शामिल था।

'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान रेलवे भारत की मदद के बगैर खुद इस परियोजना का काम शुरू करेगा और ईरानी राष्ट्रीय विकास फंड के 40 करोड़ डॉलर के फंड का इस्तेमाल करेगा। ईरान इस परियोजना को मार्च 2022 तक पूरा करेगा।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story